*आरोपी के खिलाफ पूर्व में पॉस्को ऐक्ट में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने नही किया था कोई कार्यवाही।*
*कुशीनगर* ।
जनपद के कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के एक गांव की निवासिनी महिला ने कुछ लोगों पर अपनी नाबालिग बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को दिए प्रार्थना पत्र में थानाक्षेत्र के ग्राम बतरौली निवासिनी महिला ने कहा है कि घर में घुसकर उसकी नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के मामले में मुकामी थाने में 20 अगस्त 2023 को ही मुअसं 125/2023 धारा 323, 504, 506, 452, 354 भादवि व पास्को एक्ट दर्ज है। फिर भी पुलिस द्वारा आरोपी नूर आलम पुत्र खलील व जुबेद आलम पुत्र खलील के विरुद्ध कोई कार्यवाही नही की गयी। जिसके बाद आरोपी 10 जनवरी 2024 को दिन में 10 बजे मेरी 13 वर्षीय लड़की को लेकर भाग गया है। तथा धमकी दे रहा है कि लड़की को बेंच दूंगा। पीड़िता का कहना कि अगर पुलिस ने पहले कार्यवाही की होती तो यह घटना नही होती। उसने मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग की है।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*
0 टिप्पणियाँ