*कुशीनगर*
.कसया तहसील क्षेत्र के प्रख्यात चिकित्सक व समाज सेवी डॉक्टर उदय नारायण द्विवेदी की 22वी पुण्यतिथि के अवसर पर श्रीमती सावित्री देवी महिला महाविद्यालय धनहा, जौरा बाजार के प्रांगण में शनिवार को श्रद्धांजलि सभा व कंबल वितरण का आयोजन किया गया | उसके साथ राम जन्मभूमि आंदोलन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने वाले कारसेवको को भी सम्मानित किया गया |
1100 सौ जरुरतमंदो लोगों को कंबल भी दिया गया | मुख्य अतिथि नें डॉक्टर उदय नारायण द्विवेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांसुमन दिया |
श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुये कुशीनगर सांसद विजय दूबे नें कहा की ऐसे मनीषी बड़े कम ही प्रकट लेते है, जो समाज की पीड़ा को समझते है l स्व.उदय नारायण द्विवेदी चिकित्सा के साथ ही समाज की भी सेवा की जो लोगों दिलो में बसे हुये है, धन्य है वो पुत्र जो माता पिता की पुण्यतिथि के अवसर पर गरीब असहाय लोगों की सेवा करते है, माता पिता की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुनीत काम है |
कार्यक्रम को खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय,डॉक्टर अजय मणि,चंद्रप्रकाश यादव चमन नें सम्बोधित किया |
अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय नें किया | आयोजक हिरणयगर्भ द्विवेदी व ज्ञानेश्वर उर्फ दीपक द्विवेदी नें आये हुये आगंतुको के प्रति आभार व्यक्त किया | इस दौरान ग्राम प्रधान राकेश द्विवेदी, डॉक्टर संजय मणि, डॉक्टर उमेश पाण्डेय,गिरीश पाण्डेय, अनुराग पाण्डेय,पूर्व प्रधान मनीष तिवारी,पूर्व प्रधान देवानंद गिरी, कुलदीप उपाध्याय, विश्वविजय सिंह, बबलू राय मारकंडेय प्रसाद,सुरेश राय,अरविन्द कुशवाहा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे |
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट।*
0 टिप्पणियाँ