23 मार्च भगत सिंह,सुखदेव राजगुरु के शहादत के पूर्व निजी गाड़ियों पर टोल टैक्स समाप्त कर दीजिए

 16 मार्च 2024
"माननीय भूतलपरिवहन मंत्री" 
 'महोदय'
       हमें केवल संविधान चाहिए न अधिक न कम
निजी गाड़ियों पर टोल टैक्स तत्काल समाप्त करें या प्रत्येक टोल अड्डे पर दोनों तरफ एक-एक टोल लेन फ्री कर दें। भरवाही ट्रैकों पर 500 से 900/ टोल/ ट्रक 'टोल टैक्स' खुली एवं बेशर्म लूट है इसे एक रुपए प्रति km कर दें ताकि महंगाई मर जाए महंगाई की आग बुझ जाए।
                                  निजी गाड़ियों पर टोल टैक्स समाप्त करिये।यह कहीं आने जाने की स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार (19d) की हत्या है। यह कैसी लोकतंत्र है? जिसमें आप जबरदस्ती टैक्स का कोड़ा बज रहे हैं और हम उसे सहने के लिए विवश है,यह डेमोक्रेसी' कॉन्स्टिट्यूशन' की हत्या है। यह कैसी समानता है, जिसमें राष्ट्रपति प्रधानमंत्री सहित तीन दर्जन से अधिक VIP टोल टैक्स नहीं देते और हमारे गाड़ियों पर टोल टैक्स लिया जाता है। यह जुर्म है,अन्याय है,अपराध है। 80% ऐसी गाड़ियां हैं जो लोन उधर या बड़े मुश्किल से किसी ने खरीदी है उसने उत्पाद शुल्क दिया' वन टाइम रोड टैक्स दिया' ₹50 का डीजल पेट्रोल ₹100 में आप बेच रहे हैं और जब रोड पर जाता है तो आपके गुंडे टोल टैक्स वसूलते हैं लगता ही नहीं हम स्वतंत्र है और हमारा एक संविधान है। इस जुर्म को तत्काल समाप्त करें या कम से कम प्रत्येक टोल पर दोनों तरफ एक-एक टोल लेन फ्री कर दें ताकि पैसे के अभाव में कोई भी कहीं आने-जाने की स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार से वंचित न रह जाय।
                                       सैकड़ो पत्र ज्ञापन प्रेषित किया।संविधान दिवस 26 नवंबर को तेंदुआ गोरखपुर टोल प्लाजा पर एक सत्याग्रह कर श्रीमान कमिश्नर गोरखपुर की ओर से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को एक ज्ञापन प्रेषित किया जिसकी कॉपी आपको और श्रीमान सचिव सड़क परिवहन भारत सरकार को प्रेषित की परंतु कोई जवाब नहीं पुनः निवेदन करता हूं सरकार लोकतंत्र एवं संविधान के रास्ते पर चले। 23 मार्च भगत सिंह सुखदेव राजगुरु के शहादत के पूर्व निजी गाड़ियों पर टोल टैक्स समाप्त कर दीजिए या प्रत्येक टोल लेने पर दोनों तरफ एक एक टोल लेन फ्री कर दीजिए अन्यथा निजी गाड़ियों पर टोल टैक्स के आर्बिट्रेरी ऑर्डर को उसी प्रकार तोडूंगा जैसे गांधी ने क्रूर लुटेरी फिरंगियों का नमक कानून तोड़ा था। लंका बनारस में नरेंद्र मोदी माननीय प्रधानमंत्री के पुतले के साथ आप का भी पुतला जलाऊंगा। 

डॉ संपूर्णानंद मल्ल  पूर्वांचल गांधी   सत्यपथ
94154 18 263 snm.190907@yahoo. co.in
6am 16 मार्च 2024

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ