शार्प मीडिया न्यूज एजेंसी सिधौली -सीतापुर
स्थानीय श्री गांधी पड़ाव मैदान पर भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा उत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया जिसमें सैकड़ों संघ स्वयंसेवक सहित अन्य संभ्रांत जनों की उपस्थिति रही। मुख्य वक्ता जिला संघचालक अवधेश जी ने सभी स्वयं सेवकों को सम्बोधित करते हुए बताया कि नववर्ष प्रतिपदा उत्सव का क्या महत्व है।यह
सृष्टि की रचना का प्रारंभ दिवस ,भगवान विष्णु का अवतार दिवस, विक्रम संवत वर्ष का शुभारंभ दिवस, महर्षि गौतम की जन्मजयंती, भगवान राम का राज्याभिषेक दिवस, स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा आर्यसमाज की स्थापना का दिन, वरूणा वतार झूलेलाल की जन्म जयंती, विक्रमादित्य राजा कि राज्याभिषेक दिवस, संघ संस्थापक डॉ केशवराम बलिराम हेडगेवार का जन्म दिवस, चैत्र नवरात्र का शुभारंभ आदि के कारण महत्वपूर्ण दिवस है।
डॉ केशवराम बलिराम हेडगेवार ने एक हिंदू संगठन का शुभारंभ किया था जो आज विश्व व्यापी बन चुका है गांव से लेकर देश-विदेश में संघ की गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।
वरिष्ठ डॉ ओमप्रकाश पाण्डेय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बताया कि भारतीय इतिहास में यह दिन बहुत ही शुभ कहा जाता है क्योंकि इस दिन शुभ कार्य प्रारंभ करना बहुत ही शुभ माना जाता है । संचालन खण्ड कार्यवाह -राम किशोर और शिक्षक -राजारामनेकिया।
संघ की प्रार्थना -अथर्व पाण्डेय द्वारा की गई।
इस अवसर पर कमल पाण्डेय जिला प्रचार प्रमुख, सभासददिग्विजय -मुन्ननशुक्ला, राम नरेश शुक्ल, अनुराग पाण्डेय एडवोकेट, बृजलाल पटेल, धर्मेन्द्र सिंह, सुधाकर, स्वयं सेवकों सहित अन्य संभ्रांत जनों की उपस्थिति रही।
द्वारा:रघुबर दयाल शुक्ल गुरु जी वरिष्ठ पत्रकार एवं संवाददाता शार्प मीडिया न्यूज एजेंसी सिधौली -सीतापुर
0 टिप्पणियाँ