प्रतापगढ़ जिलाधिकारी संजीव रंजन ने महुली मण्डी के धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण

प्रतापगढ़ जिलाधिकारी संजीव रंजन ने महुली मण्डी के धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण

प्रतापगढ़ संवाददाता गणेश राय 

क्रय केन्द्रों पर किसानों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े-जिलाधिकारी

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी संजीव रंजन एवं अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 त्रिभुवन विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से महुली मण्डी में स्थित विपणन शाखा के 02 क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। महुली मण्डी प्रथम क्रय केन्द्र के निरीक्षण में पाया गया कि केन्द्र पर 41 किसानों से 2185.20 कुन्तल धान की खरीद की गयी है। जिलाधिकारी ने धान नमी मापक यंत्र का अवलोकन किया जो मानक के अनुसार सही पाया गया। 

मण्डी द्वितीय केन्द्र पर 46 किसानों से 2588.40 कुन्तल धान की खरीद की गयी। जिलाधिकारी ने इस दौरान कृषक रमेश वर्मा से उनकी खरीद के सम्बन्ध में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित कृषकों से धान उत्पादन एवं धान के बाजार मूल्य के सम्बन्ध में पूछा केन्द्र प्रभारियों को मिलर से सम्पर्क कर सीएमआर प्रेषण हेतु निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि क्रय केन्द्रों पर किसानों को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़ा इसका विशेष ध्यान दें और किसानों को निर्धारित समय में उनका भुगतान किया जाये, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं उदासीनता कदापि न बरती जाये। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर शैलेन्द्र कुमार वर्मा, जिला खाद्य विपणन अधिकारी जितेन्द्र यादव,क्षेत्रीय विपणन अधिकारी एवं विपणन निरीक्षक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ