कुशीनगर*
भारतीय जनता पार्टी संगठन महपर्व के तहत कुशीनगर में बूथ से लेकर मंडल अध्यक्ष तक की चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को भाजपा कुशीनगर जिलाध्यक्ष और प्रान्तीय परिषद के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। रविन्द्र नगर स्थित पार्टी कार्यालय में जिला चुनाव अधिकारी डॉ रंजन शर्मा व संगठन चुनाव पर्यवेक्षक पूर्व सांसद लल्लू सिंह की मौजूदगी व देखरेख में नामांकन प्रक्रिया कराई गई। भाजपा में इस बार जिलाध्यक्ष बनने के लिए चार दर्जन से अधिक दावेदारों ने पर्चा भरा है।
जिलाध्यक्ष के लिए 50 और प्रान्तीय परिषद के लिए 18 लोग कतार में हैं। वर्तमान जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय भी एक बार फिर दावेदार हैं। उनके अलावा 7 अन्य वर्तमान जिला पदाधिकारी व कई पूर्व पदाधिकारी भी जिलाध्यक्ष बनने दावेदारी पेश किए हैं । दावेदारों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें एक महिला मोर्चा की वर्तमान जिलाध्यक्ष भी हैं।
जिला चुनाव अधिकारी डॉ रंजन शर्मा ने बताया कि प्रदेश संगठन के निर्देश व नियमानुसार नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। काफी सौहार्दपूर्ण और शान्ति पूर्ण वातावरण में भाजपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष के अलावा पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने अध्यक्ष पद हेतु नामांकन किया। बताया कि वर्तमान जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, किसान मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय, जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय,सुदर्शन पाल, जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी,विजय शुक्ला, अवधेश सिंह,मनोज जायसवाल, जिला मंत्री रामसागर कुशवाहा,दिनेश कुमार जायसवाल, बलिराम यादव, पूर्व जिला महामंत्री मार्कण्डेय शाही,जय प्रकाश उपाध्याय, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ओपी मिश्र, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पाण्डेय सहित 50 लोगों ने जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है।
इस अवसर पर राज्य सभा सांसद आर पी एन सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पाण्डेय नवीन,पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय, हाटा विधायक मोहन वर्मा, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, तमकुही राज विधायक डॉ असीम राय, पूर्व जिलाध्यक्ष नन्द किशोर मिश्र, जगदम्बा सिंह, अखिलेश मिश्र,लल्लन मिश्र सहित सैंकड़ों की संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।नामांकन के बाद जिला चुनाव अधिकारी डॉ रंजन शर्मा ने चुनाव पर्यवेक्षक पूर्व सांसद लल्लू सिंह की उपस्थिति में राज्यसभा सांसद आर पी एन सिंह, सभी विधायकों, पूर्व जिलाध्यक्षों और अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के साथ एक एक कर विचार विमर्श किया।इस अवसर पर जिला प्रभारी श्रीमती शकुंतला चौहान भी उपस्थित रहीं।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट।*
0 टिप्पणियाँ