आरिफ कुरैशी बने भारतीय हलदर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष एटा

आरिफ कुरैशी बने भारतीय हलदर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष एटा

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अपनी नवीन कार्यकारिणी गठित करे : ठा. धीरेंद्र सोलंकी 

एटा। भारतीय हलदर किसान यूनियन संगठन की एक आवश्यक बैठक जीटी रोड न्यू शाह कॉम्प्लेक्स परिसर में आरिफ कुरैशी के प्रतिष्ठान पर आहूत हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी द्वारा संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय वर्मा को निष्कासित कर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आरिफ की घोषणा की गई। 

साथ ही नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को अपनी कार्यकारी गठित करने का आदेश दिया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी के साथ राष्ट्रीय प्रवक्ता युवा साजन देव, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री अनस, राष्ट्रीय संगठन मंत्री असीम सोलंकी, मंडल अध्यक्ष अलीगढ़ रानू ठाकुर, रंजीत चौहान टाइगर, अंकित यादव, जय प्रकाश, आरिफ कुरैशी मोहम्मद समीर मोहम्मद परवेज अनस सिद्दीकी मुजीब सिद्दीकी मनीष यादव रणजीत सिंह गुड्डू कुरैशी भूपेंद्र सिंह शैलेंद्र कुमार जितेंद्र कुमार बिलाल कुरेशी तारीख कुरैशी कार्यकर्ता मौजूद रहे आदि।

एटा से दलवीर सिंह की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ