*भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय से लेकर विकास भवन तक पैदल मार्च कर किया विरोध प्रदर्शन*
समाजवादी पार्टी द्वारा बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर और अखिलेश यादव के आधे आधे चेहरे दिखाने वाले एक फोटो पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा कड़ी प्रतिक्रिया जताई गई है। बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के नेतृत्व में पार्टी के जनप्रतिनिधि पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने रविन्द्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय से लेकर विकास भवन तक विरोध प्रदर्शन और अखिलेश यादव का पुतला जला कर भाजपाईयों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी को अम्बेडकर और दलित विरोधी करार देते हुए अखिलेश यादव के कृत्य को अक्षम्य बताया गया।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा लगाई गई होर्डिंग में बाबा साहब का बहुत बड़ा अपमान किया गया है। अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के लोग वोटबैंक की राजनीति के चलते बार बार देश के महापुरुषों और बाबा साहब का अपमान करते रहे हैं। हम सपा के इस कृत्य का घोर निन्दा करते हैं और बताना चहते हैं कि बार बार संविधान लहराने वाले इन ढोंगियों का चेहरा बेनकाब हो गया है।
सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपने शासनकाल में पिछड़े और दलितों के अधिकारों पर कुठाराघात किया।अब दूसरे चरण में बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर जिन्होंने भारतीय संविधान के माध्यम से सर्वसमाज के सबके हिस्से का ध्यान रखा उस हिस्से को काटकर भी आधा लूटने का काम समाजवादी पार्टी कर रही है।हम समाजवादी पार्टी के इस कृत्य की घोर निन्दा करते हैं।
रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि कदम-कदम पर बाबा साहेब और दलितों का अपमान करने वाले अखिलेश यादव आप बाबा साहेब के चरणों की धूल भी नहीं हैं।
पूर्व विधायक दीपलाल भारती ने कहा कि बाबा साहेब भारत के संविधान शिल्पी हैं, विश्व के सबसे बड़े विद्वान रहे हैं। अखिलेश यादव ने बाबा साहेब के आधे चित्र के साथ अपना आधा चित्र लगाकर उनका अपमान किया है, महापाप किया है। समाजवादी पार्टी का पीडीए बेनकाब हो चुका है। ये लोग दलितों को भ्रमित नहीं कर सकते।
पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा दलित विरोधी रही है।सपा के लोग दलित मुख्यमंत्री मायावती को भी गेस्ट हाउस कांड में जान से मारने का प्रयास किया था।तब भाजपा के लोगों ने उन्हें बचाया था।
धरने को पूर्व विधायक पवन केडिया, अनिरुद्ध खरवार ने भी सम्बोधित किया तथा संचालन जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल ने किया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, सुधीर राव, विजय खेतान, मनीष जायसवाल बुलबुल,अजय राय, कन्हैया गोंड, सुदर्शन पाल, रमेश सिंह पटेल, शैलेन्द्र तिवारी,नमो नारायण मौर्य, नूतन दूबे ,प्रदीप पांडेय, नीरज सिंह बिट्टू सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*
0 टिप्पणियाँ