*कुशीनगर*
हनुमान जयंती के अवसर पर जनपद के टेकुआटार मंडल के अध्यक्ष राजेश राव के कार्यकर्ता सम्मान समारोह व सहभोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि भाजपा जिलाअध्यक्ष दुर्गेश राय और साथ में माननीय विधायक पी एन पाठक के प्रतिनिधि के तौर पर उनके भाई मंटू पाठक उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय द्वारा बूथ स्तर से लेकर मण्डल पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ जनो व पत्रकारों को भगवा अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम के आयोजक मंडल अध्यक्ष राजेश राव ने भी कार्यकर्ता बंधुओ को अंग वस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया। भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा राष्टवादी पार्टी है।और इस पार्टी का संगठन विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा कि केवल पद हासिल करने से राष्ट्र विकसित नही होगा।इसके लिए हम सभी को जमीनी स्तर पर लोगों से संबाद स्थापित करना होगा।केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर पर रहने वाले व्यक्ति तक पहुचाना होगा तभी पार्टी का राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प पूरा होगा।
कार्यक्रम के आयोजक राजेश राव ने कार्यक्रम में आये हुए सभी का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।उसके बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडलाध्यक्ष अमरनाथ मद्धेशिया ने किया।इस दौरान कुशीनगर विधानसभा के सभी मंडलाध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारियों सहित पत्रकार बन्धुव वरिष्ठ जन मौजूद रहे।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*
0 टिप्पणियाँ