महिला जिला पंचायत सदस्य ने सपा मुखिया से मिलकर अपने क्षेत्र की समस्या से कराया अवगत

महिला जिला पंचायत सदस्य ने सपा मुखिया से मिलकर अपने क्षेत्र की समस्या से कराया अवगत

 कुशीनगर
 जनपद के विशनपुरा वार्ड नंबर 3 से जिला पंचायत सदस्य काजल यादव ने अपने पति सेना के कमांडो के साथ सपा मुखिया अखिलेश यादव से उनके आवास पर मिलकर अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया और अन्य  राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।

जिला पंचायत सदस्य काजल यादव ने अपने पति सेना के कमांडो रमेश यादव के साथ पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से दिल्ली उनके निजी आवास पर मिलकर अपने जिला पंचायत क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं से अवगत करते हुए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए जिले के स्थिति से अवगत कराया। अखिलेश यादव ने उनकी सभी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक से सुना और जिले की स्थित के बारे में पूछा। उनके साथ में उनके पति  अपनी ड्यूटी के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले। राष्ट्रीय अध्यक्ष से कुशीनगर के गंभीर मुद्दों से अवगत कराया। 

उन्होंने सरकार बनने के बाद कुशीनगर के विकास में भरपूर योगदान देने का भरोसा दिलाया। कमांडो रमेश यादव अपने पैतृक गांव सेवक छपरा निवासी घर आने पर हमेशा सामाजिक कार्यों में रुचि लेते है। क्षेत्र में हर सामाजिक कार्यों में वह बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहते हैं।
 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ