भाजपा द्वारा "हर घर तिरंगा"अभियान के तहत15 मंडलों में तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन

कुशीनगर* 
भारतीय जनता पार्टी द्वारा 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत मंगलवार को 15 मण्डलों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय आन-बान और शान के प्रतीक तिरंगा थामकर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि,भूतपूर्व सैनिक, विद्यार्थी और आमजन तिरंगा यात्रा में निकले तो सम्पूर्ण जिला तिरंगामय हो गया । 
तिरंगा यात्रा से लोगों में देशभक्ति के जज्बे हिलोरें मारने लगी और भारत माता की जय व वंदे मातरम् के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
   जिला मीडिया प्रभारी भाजपा विश्वरंजन कुमार आनन्द ने बताया कि कुशीनगर विधानसभा के कुशीनगर मण्डल में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, विधायक प्रतिनिधि रुद्रप्रकाश सिंह, मण्डल अध्यक्ष आद्या पाण्डेय, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनिल प्रताप राव, कसया मण्डल में पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष अमरजीत कुशवाहा व पूर्व मण्डल अध्यक्ष रामायण कुशवाहा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। 

इसी प्रकार पडरौना विधानसभा के पडरौना नगर में जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह,मण्डल भुवनेश्वर त्रिपाठी, पडरौना देहात मण्डल में शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ जिला संयोजक धन्नजय तिवारी द्वितीय व मण्डल अध्यक्ष रामजीत चौहान, पिपरा मण्डल में पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र, मण्डल अध्यक्ष दिनेश राय, विशुनपुरा मण्डल में वरिष्ठ नेता बंका सिंह पटेल तथा मण्डल अध्यक्ष राजकुमार चौहान, कठकुइंया मण्डल में जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, ब्लाक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा, किसान मोर्चा जिला मंत्री मोहन प्रसाद खरवार व मण्डल अध्यक्ष विजय कुमार सोनी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। 

इसी तरह तमकुही विधानसभा के सेवरहीं मण्डल में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धन्नजय तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल व मंडल अध्यक्ष रमेश ब्याहुत,तरया मण्डल में जिला मंत्री अतुल श्रीवास्तव व मण्डल अध्यक्ष आनन्द मिश्रा,सिसवा नाहर मण्डल में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद मिश्र व मण्डल अध्यक्ष संजय राय। फाजिलनगर विधानसभा के पटहेरवा मण्डल में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय राय व मण्डल अध्यक्ष अमलेश तिवारी। हाटा विधानसभा के हाटा देहात मण्डल में जिला कोषाध्यक्ष नन्द किशोर उर्फ पप्पू नाथानी, मण्डल अध्यक्ष मोहन पटेल, सुकरौली मण्डल में पूर्व जिलाध्यक्ष जय प्रकाश शाही व मण्डल अध्यक्ष ज्ञान विक्रम सिंह तथा रामकोला विधानसभा के लक्ष्मीगंज मण्डल में जिला उपाध्यक्ष डॉ विनोद भारती,अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद व मण्डल अध्यक्ष विवेकानंद पाण्डेय, कप्तानगंज मण्डल में जिला मंत्री रामगोपाल गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय खेतान व मण्डल अध्यक्ष आनन्द मिश्रा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ