मुजफ्फरनगर : रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3100 ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री की रवाना , 500 परिवारों को गोद लेने का लिया निर्णय..

मुजफ्फरनगर: रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3100 ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री की रवाना, 500 परिवारों को गोद लेने का निर्णय भी लिया..


मुज़फ्फरनगर
पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत पहुंचाने के लिए रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3100 की सभी क्लबों ने मिलकर एक बड़ा अभियान चलाया। आज 26 सितम्बर 2025 को मुज़फ्फरनगर रोटरी भवन से राहत सामग्री से भरा एक ट्रक जालंधर के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि DG CA नितिन कुमार अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि डॉ. ब्रज भूषण और रोटरी के वरिष्ठ सदस्यों ने ट्रक को झंडी दिखाकर रवाना किया।


रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3100 ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 500 परिवारों को गोद लेने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में 17 सितम्बर को खुर्जा से पहला ट्रक रवाना किया गया था। आज 26 सितम्बर को दूसरा ट्रक मुज़फ्फरनगर से रवाना किया गया। ट्रक में राहत सामग्री जैसे बर्तन, कम्बल, बाल्टी, मग, जैकेट, तकिया और अन्य घरेलू सामान शामिल हैं।
जालंधर में रोटरी 3070 द्वारा बनाए गए हब में यह सामग्री आवश्यकतानुसार वितरित की जाएगी। ट्रक को मुख्य अतिथि CA नितिन कुमार अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि डॉ. ब्रज भूषण और रोटरी क्लब के वरिष्ठ सदस्यों रो0 सुनील अग्रवाल, रो0 अनिल भोला, रो0 गुरजीत सिंह, रो0 डॉ0 गौरव कुमार (रिलीफ कोर्डिनेटर) और सभी रोटरी सदस्यों ने झंडी दिखाकर रवाना किया।


मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने अपने संबोधन में सभी रोटरी क्लबों द्वारा किए गए सामाजिक कार्य की सराहना की और उन्हें उत्तराखंड में आई बाढ़ के लिए भी कार्य करने के लिए प्रेरित किया। रिलीफ कोर्डिनेटर और सभी क्लबों के सदस्यों ने इस कार्यक्रम में योगदान दिया।
रीजनल कोर्डिनेटर अनिल सोबती, असिस्टेंट गवर्नर रविंदर सिंह, CA अंकित मित्तल, प्रशांत जैन, नियम शर्मा, अलित कुमार और सभी क्लबों के प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी व सीनियर रोटरियनों ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाया।
इस ट्रक के माध्यम से राहत सामग्री जालंधर भेजी जा रही है और इसमें बर्तन, कम्बल, बाल्टी, मग, जैकेट, तकिया और अन्य घरेलू सामान शामिल हैं। इस अभियान ने स्पष्ट रूप से दिखा दिया कि रोटरी क्लब न केवल स्थानीय बल्कि पूरे देश में आपदा प्रबंधन और सामाजिक जिम्मेदारी में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।


अंत में सभी उपस्थित लोगों ने सूक्ष्म जलपान किया और राहत कार्यों की सफलता का जश्न मनाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ