कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गृह मंत्री अमित शाह का जिलाध्यक्ष व प्रतिनिधियों सहित विधायक पीएन पाठक ने किया स्वागत
*बिहार में एक कार्यक्रम में शामिल होने जाने के मध्य एयरपोर्ट पर पहुंचे थे गृहमंत्री*
*पीएन पाठक ने बुद्ध प्रतिमा भेंटकर किया सम्मानित,गृहमंत्री ने थपथपाया उनका पीठ,दिया आशीर्वाद*
*कुशीनगर*
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार में एक कार्यक्रम में जाने के मध्य कुशीनगर एयरपोर्ट पर पहुंचे तो भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष,जिलाध्यक्ष,विधायकगण व जनप्रतिनिधियों ने उनका जोरदार स्वागत किया इसी क्रम में विधायक पीएन पाठक ने एयरपोर्ट पर उनको बुद्ध की प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया इस पर गृहमंत्री अमित शाह ने उनका पीठ थपथपा कर आशीर्वाद दिया।
देश के गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता में एक कार्यक्रम से सिधे कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे जहाँ से बिहार में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्हें जाना था।इस दौरान कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जिले के जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जमकर स्वागत किया ।इस दौरान विधायक पीएन पाठक ने गृह मंत्री अमित शाह को बुद्ध प्रतिमा देकर सम्मानित किया और स्वागत करते हुए आशिर्वाद प्राप्त किया इस दौरान गृहमंत्री ने मुस्कुराते हुए विधायक का पीठ थपथपाया और आशीर्वाद दिया ।
गृहमंत्री का स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, राज्यमंत्री राजेश्वर सिंह, विधायक विवेकानंद पांडेय,मनीष जायसवाल, विनय प्रकाश गोंड, मोहन वर्मा,जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी कुशीनगर ,नपाप अध्यक्ष किरन जायसवाल सहित अन्य नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*
0 टिप्पणियाँ