माननीय राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार ने जनपद के दिव्यांगजनों को 39 स्मार्ट केन 41 व्हीलचेयर एवं 4 जोडा वैशाखी का वितरण किया।
आपको बता दें कि 27 सितंबर 2025 विभाग/शासन के निर्देशानुसार 17 सितम्बर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाडा मनाये जाने के दिये गये निर्देशों के क्रम में आज विकास भवन समागार, में सेवा पर्व पखवाड़ा के अंतर्गत दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिव्यांगजनो को सहायक उपकरण कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा० कपिल देव अग्रवाल जी, मा० राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग, उत्तर प्रदेश, विशिष्टि अतिथि डा० वीरपाल निर्वाल जी, मा० अध्यक्ष जिला पंचायत, सुधीर सैनी जी. मा० अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मुजफ्फरनगर, एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी कंडाकर कमल किशोर देशभूषण ने समूह सामूहिक रूप से दीप प्रज्वल कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
माननीय राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार कपिल देव अग्रवाल जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा सेवा पर्व पखवाड़ा के रूप में मना रहे हैं, उसी उपलक्ष में सेवा पर्व पखवाड़ा के अंतर्गत आज दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सहायक उपकरण कृत्रिम अंगो से दिव्यांगजनों को बहुत ही मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि दिव्यंका अभिशाप नहीं है,दिव्यांग जन अपने को दिव्यांग ना समझ कर मेहनत कर आगे बढ़े सरकार उनके लिए हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक व्यक्ति को एक समान समझकर विभिन्न योजनाओं का लाभ देकर उनको आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री वीरपाल निर्वाल ने कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण कृत्रिम अंग दिए जा रहे हैं, यह अच्छी बात है कि इन उपकरणों से दिव्यांग जनों को आने जाने तथा सुनने में सहायता मिल सकेगी। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि जो लोग कम सुन पाते, ऐसे लोगों के लिए विकास भवन में शिविर का आयोजन कराऐ, जिसे उनको भी सहायक उपकरण मिल सके।
जिला अध्यक्ष भाजपा श्री सुधीर सैनी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के उपलक्ष में सेवा कर पखवाड़ा के अंतर्गत भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग द्वारा आज दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत अनेक दिव्यांगजनो को सहायक उपकरण मिल रहे हैं,इससे दिव्यांग जनों को सहायता मिलेगी।
कपिल देव अग्रवाल जी, माननीय राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग, उत्तर प्रदेश, कपिल देव अग्रवाल जी, विशिष्टि अतिथि डा० वीरपाल निर्वाल जी, मा० अध्यक्ष जिला पंचायत, श्री सुधीर सैनी जी. मा० अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मुजफ्फरनगर, एवं जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी कंडाकर कमल किशोर देशभूषण ने जनपद के दिव्यांगजनों को 39 स्मार्टकेन 41 व्हीलचेयर एवं 4 जोडा वैशाखी का वितरण किया गया।
जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों का मार्गदर्शन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।
इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित जनपद के अन्य जनप्रतिनिधि एवं दिव्यांगजन उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ