मिशन शक्ति अभियन के तहत थाना अन्तू में बने महिला हेल्पडेस्क का डीएम ने लिया जायजा

प्रतापगढ़ संवाददाता गणेश राय 


थाना समाधान दिवस पर डीएम एवं एसपी ने लोगों की सुनी शिकायतें

शारदीय नवरात्रि पर्व पर डीएम एवं एसपी ने माँ चन्दिकन देवी धाम में किया दर्शन पूजन 


प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना अन्तू में दूर-दराज से आये हुये फरियादियों की शिकायतों को सुनकर अधिकारियों को शिकायतों का जल्द और प्रभावी ढंग से समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि जनता को न्याय मिले और थानों में उनकी समस्याओं का समाधान हो। थाना अन्तू समाधान दिवस में 23 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 3 पुलिस विभाग व 20 राजस्व विभाग से सम्बन्धित थी। डीएम ने मौके पर 3 सदस्यीय टीम गठित करते हुये


राजस्व शिकायतों के निस्तारण हेतु टीमों को भेजा और निर्देशित किया कि मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करायें। डीएम ने कहा कि थानों में जो फरियादी भी अपनी समस्या लेकर आये उनकी शिकायतों को गम्भीरता से सुनें। राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी शिकायतों का शत् प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करें, किसी भी शिकायत को अनदेखा न करें और उसका समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाय। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर पुलिस अधिकारियों से कहा कि थाने में आये हुये जनता की समस्याओं को सहानुभूति के साथ सुने और जल्द से जल्द उनकी शिकायतों का निस्तारण कराये।मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत डीएम ने थाना अन्तू में बने महिला हेल्पडेस्क का जायजा लिया और निर्देशित किया कि महिला हेल्प डेस्क पर प्रशिक्षित पुलिस कर्मी की तैनाती रहे जिससे पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को धैर्य पूर्वक सुनकर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।


यहां आने वाली महिलाओं को उनके अधिकारों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी जाये। उन्होने यह भी निर्देशित किया महिला हेल्पडेस्क पर आने वाली पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाया जाये।थाना समाधान दिवस के उपरान्त डीएम एवं एसपी ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर माँ चन्दिकन देवी धाम पहुॅचकर दर्शन पूजन किया और मौके पर उपस्थित थाना प्रभारी को निर्देशित किया मन्दिर परिसर में श्रद्धालुओं को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े इसका विशेष ध्यान दें। मन्दिर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबन्द रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ