मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ₹645 करोड़ की 118 परियोजनाओं का किया था लोकार्पण-शिलान्यास, साधु-संतों का हुआ सम्मान
संवाददाता आलोक तिवारी
मथुरा।
5,252वें श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर पांचजन्य सभागार, डेवियर में भव्य आयोजन संपन्न हुआ था। जिस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि एवं लीलाभूमि मथुरा-वृन्दावन के सर्वांगीण विकास हेतु ₹645 करोड़ की 118 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।इस अवसर पर पूज्य साधु-संतजनों का सम्मान भी किया गया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि विश्व की आस्था और संस्कृति का केंद्र है, इसके विकास कार्यों से न केवल ब्रज क्षेत्र, बल्कि पूरे प्रदेश और देश को लाभ मिलेगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि मथुरा और वृन्दावन की धरा सम्पूर्ण विश्व के लिए श्रद्धा और आस्था का केंद्र है। भगवान श्रीकृष्ण के नाम के बिना ब्रजभूमि की पहचान अधूरी है। प्रदेश सरकार ब्रज क्षेत्र के गौरव को पुनः स्थापित करने और आने वाली पीढ़ियों को सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने के लिए संकल्पित है।उन्होंने आगे कहा कि ₹645 करोड़ की 118 विकास परियोजनाएँ केवल ईंट और गारे का काम नहीं हैं, बल्कि यह हमारी संस्कृति, पर्यटन, आस्था और जनकल्याण के नए आयाम गढ़ेंगी। आने वाले समय में मथुरा-वृन्दावन न केवल भारत के, बल्कि सम्पूर्ण विश्व के आध्यात्मिक पर्यटन का सर्वोच्च केंद्र बनेगा।
मुख्यमंत्री ने साधु-संतजनों का सम्मान करते हुए कहा कि आपके आशीर्वाद से ही सरकार और समाज सही दिशा में आगे बढ़ता है। धर्म, आस्था और संस्कृति के प्रति आपके मार्गदर्शन से ब्रजभूमि का विकास कार्य नई ऊँचाइयों को छुएगा।कार्यक्रम का वातावरण पूरे कार्यक्रम स्थल पर उत्सव जैसा माहौल रहा। मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पर उत्साहपूर्वक अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। साधु-संत, महंत, जनप्रतिनिधि एवं हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति ने जन्मोत्सव को भव्य बना दिया।
इस अवसर पर कैबिनेटमंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मंत्री संदीपसिंह राज्य सभा सांसद तेजवीर सिंह पूर्व ऊर्जा मंत्री विधायक श्रीकांतशर्मा महापौर विनोदअग्रवाल जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह विधायक पूरन प्रकाश विधायक राजेशचौधरी विधायक मेघश्याम सिंह विधान परिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह विधान परिषद सदस्य योगेश नौहवार पिछड़ा वर्ग राष्ट्रीय आयोग 5 के सदस्य भुवन भूषण कमल बृज क्षेत्र भाजपा महामंत्री नागेंद्र सिकरवार भाजपा जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर पूर्व ब्लाक प्रमुख पन्नालाल गौतम अंकुर अग्रवाल रामकिशन पाठक पार्षद विजय शर्मा पार्षद हनुमान गुर्जर पार्षद विकास दिवाकर पार्षद तरुण सैनी नितिन चतुर्वेदी आशीष शर्मा नट्टू पंडित एवं सभी मंडलअध्यक्ष आदि मौजूद थे
0 टिप्पणियाँ