- *मोदी और योगी सरकार में सुनिश्चित हुआ गरीबों, वंचितों का कल्याण -- पी.एन पाठक*
*कुशीनगर*
कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने बीते सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के गांव मधवापुर, बकनहा और तुर्कवलिया दरियाव सिंह में सीसी सड़क का लोकार्पण किया। विधायक ने 56.50 लाख की लागत से निर्मित कुल तीन सीसी सड़कों का लोकार्पण किया। सोमवार को कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने विधायक निधि से निर्मित विधानसभा क्षेत्र के गांव मधवापुर में 17.54 लाख की लागत से निर्मित सीसी सड़क और बकनहा में 18.65 लाख की लागत से निर्मित सीसी सड़क व तुर्कवलिया दरियाव सिंह में भी 20.31 लाख की लागत से निर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण किया।
इस दौरान विधायक ने विधि-विधान से पूजन अर्चन किया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलापट्ट का लोकार्पण किया।इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ पी.एन पाठक का माल्यार्पण किया और बुके देकर स्वागत किया।
विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार में जनहित से जुड़े योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। मोदी और योगी सरकार में गरीबों, वंचितों का कल्याण सुनिश्चित हुआ है। विधानसभा में सड़कों और अन्य कार्यों का निर्माण तेजी से हो रहा है। डबल इंजन की सरकार में समाज के हर वर्ग को बिना भेदभाव के सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
इस कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि रुद्र प्रताप सिंह,साखोपार के मंडलध्यक्ष किन्नरेश चौबे कसया नगर मंडलध्यक्ष अद्द्या पांडेय,दिनेश तिवारी(भोजपुरिया), भाजपा नेता देवेंद्र प्रताप सिंह, मुन्ना गुप्ता, सोनू राव,रामाशीष गौड़, कन्हैया गोंड, शैलेन्द्र तिवारी, शोभित चतुर्वेदी, मायालाल सिंह, अवर अभियंता पी.एन मिश्रा अमरजीत कुशवाहा, राज पाठक,सभासद सूर्यनाथ यादव, राकेश यादव, अनुराग पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*
0 टिप्पणियाँ