हरगांव चीनी मिल अब डेढ़ लाख कुंटल गन्ना प्रतिदिन पेराई करेगी:अधिशाषी अध्यक्ष

सीतापुर,हरगांव चीनी मिल अब डेढ़ लाख कुंटल गन्ना प्रतिदिन पेराई करेगी -अधिशाषी अध्यक्ष

 अवध चीनी मिल हरगांव अब प्रतिदिन डेढ़ लाख कुंतल गन्ना पेराई करेगी पेराई क्षमता में विस्तार हुआ है इससे किसानों को अधिक पर्ची मिलेगी समय से गन्ना आपूर्ति हो जाएगा ।

यह जानकारी हरगांव चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष श्री ए के दीक्षित ने चीनी मिल के गन्ना विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में कही है
अधिशासी अध्यक्ष ने बताया कि इस बात का प्रचार प्रसार किसानों में किया जाए उनको बताया जाए पिछले साल की तुलना में 30 हजार कुंतल गन्ना प्रतिदिन अधिक पेराई  करेगी छोटे किसानों को समय से पर्ची मिलेगी उन्होंने किसानों से अपील की किसान कम दाम पर अपना गन्ना क्रेशर पर ना बेचे 
चीनी मिल के अधिशासी अध्यक्ष गन्ना श्री शरद सिंह ने बताया कि इस समय चीनी मिल द्वारा शरद कालीन गन्ने की वैज्ञानिक खेती के प्रति किसानों को जागरूक करने  एवं संतुलित उर्वरकों का प्रयोग गन्ने के साथ  सहफसली खेती 4 फुट की दूरी पर गन्ना बोने से लाभ आदि विषयों पर जानकारी देने के लिए विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है।
 चीनी मिल के गन्ना विकास सलाहकार ओमप्रकाश गुप्ता जानकारी दे रहे हैं चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना श्री संजीव कुमार राणा जी उपमहा प्रबंधक गन्ना विकास श्री मनोज नरवाल  प्रशिक्षण कार्यकर्मो में भाग लेकर जानकारी दे रहे हैं ।

अधिशासी उपाध्यक्ष ने श्री शरद सिंह को निर्देश दिया कि शरदकालीन का गन्ना बुवाई का लक्ष्य निर्धारित करें ध्यान रखें बुवाई 4 फुट की दूरी पर हो किसान अपनी सुविधा अनुसार गन्ने के साथ सहफसली खेती अवश्य करें इससे उत्पादन लागत घटेगा किसान की आय बढ़ेगी अधिशासी अध्यक्ष ने गन्ना विकास सलाहकार ओमप्रकाश गुप्ता जी से गांव-गांव में चलाया जा रहे शरद कालीन गन्ना बुवाई विशेष प्रशिक्षण अभियान की जानकारी ली आवश्यक सुझाव दिया डिप्टी ई.पी.श्री विवेक तिवारी ने  कहा गन्ने की उपज बढ़ाने की अपार संभावनाएं हैं आवश्यकता है वैज्ञानिक ढंग से खेती करने की ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ