छात्रों के लिये एमडीएम बनाते समय खौलता पानी ऊपर गिरने से बुरी तरह झुलसी रसोईया, हालात गंभीर

छात्रों के लिये एमडीएम बनाते समय खौलता पानी ऊपर गिरने से बुरी तरह झुलसी रसोईया, हालात गंभीर

 *जिला अस्पताल में परिजन करा रहे इलाज,दो दिनों बाद भी अस्पताल में पीड़िता को देखने नही पहुंचा कोई विभागीय अधिकारी।* 

 *कुशीनगर* 
जनपद के कसया तहसील क्षेत्र के हाटा विकास खंड के संबिलन विद्यालय अहिरौली बाजार में बीते सोमवार को उस समय एक रसोइया खौलता पानी ऊपर गिरने से बुरी तरह झुलस गई जब वो छात्रों के लिए दूसरे रसोईयों के साथ खाना बना रही थी।उसके चेहरे के नीचे दायीं तरफ का पूरा शरीर बुरी तरह झुलस गया।वहाँ पर मौजूद दूसरी महिलाओं और शिक्षकों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ पर उसका इलाज चल रहा है।उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार लीलावती देवी पत्नी रामभरोसा गोंड उम्र (58) जो वहीं की निवासनी है।जिसके पति की मौत हो चुकी है।वहीं  सरकारी विद्यालय में रसोइया का काम करती है।वो सोमवार को भोजन बनाने के रखे खौलते पानी को उठाते समय फिसल गई जिससे पानी उसके ऊपर गिर गया। और वो दर्द से चीखने चिल्लाने लगी।उसके शरीर पर फफोले पड़ गए।उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ परिवार के लोग उसका इलाज करा रहे हैं।लेकिन उस गरीब रसोईया को शिक्षा विभाग से कोई मदद देना तो दूर कोई अधिकारी या शिक्षक उसका हाल चाल पूछने तक नहीं गया। पैसे के अभाव में परिजन उसका समुचित इलाज नहीं करा पा रहे हैं और शिक्षा बिभाग के विद्यालय, ब्लाक से लेकर जिले के जिम्मेदार अधिकारियों को इस गरीब रसोईया के इलाज से कोई मतलब नही है। खैर ऊपर वाले के रहमोकरम से उसका इलाज चल रहा है।
 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ