मुजफ्फरनगर : आई.टी.आई. परिसर में आधुनिक मीटिंग हॉल व गेस्ट हाउस का भव्य शिलान्यास,

मुजफ्फरनगर : आई.टी.आई. परिसर में आधुनिक मीटिंग हॉल व गेस्ट हाउस का भव्य शिलान्यास,


मुजफ्फरनगर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदृष्टि से प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। इसी कड़ी में आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई.टी.आई.) परिसर, मेरठ रोड मुजफ्फरनगर में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने मंडल आयुक्त अटल कुमार राय, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल और उद्योग जगत से जुड़े गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में आधुनिक मीटिंग हॉल, विशाल पार्किंग क्षेत्र एवं गेस्ट हाउस निर्माण कार्य का भव्य शिलान्यास किया।


इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की दूरदृष्टि एवं विकासोन्मुखी नीतियों तथा मुख्यमंत्री श्री योगी जी की सुदृढ़ कार्यशैली ने उत्तर प्रदेश को नई दिशा प्रदान की है। इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में आरंभ हो रही यह महत्वपूर्ण परियोजना न केवल स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र को नई मजबूती प्रदान करेगी, बल्कि रोजगार और कौशल विकास की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के "कौशल भारत – सशक्त भारत" के संकल्प और योगी सरकार के "आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश" के विज़न को साकार करने वाला यह निर्माण कार्य आने वाले समय में क्षेत्र की औद्योगिक प्रगति एवं युवाओं की समृद्धि का मजबूत आधार बनेगा। यह संस्थान उद्योग जगत और स्थानीय युवाओं के बीच सेतु का कार्य करते हुए प्रशिक्षण, नवाचार और रोजगार सृजन के नए अवसर खोलेगा।


इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधि, उद्योग जगत से जुड़े गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख उपस्थितियों में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री वीरपाल निर्वाल, अमित जैन, पवन गोयल, राजेश जैन, जगमोहन, अंकित गोयल, विपुल भटनागर, सतीश गोयल टिहरी, भीम सेन, पंकज जैन, प्रेरक जैन, अमन गुप्ता, संजय मित्तल, कृष्णपाल मित्तल, अंकित संगल, अनमोल गोयल, अंकुर गर्ग, नरेन्द्र गोयल, कुश पूरी, पंकज जैन आदि गणमान्य लोग शामिल रहे।


कार्यक्रम में सभी ने मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश की निरंतर प्रगति और औद्योगिक सशक्तिकरण के संकल्प को दोहराया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ