संवाददाता आलोक तिवारी
मथुरा। माँ वैष्णोदेवी मित्र मण्डल (रजि.) द्वारा आयोजित विशाल शोभा यात्रा एवं कलश यात्रा का शुभारंभ स्वामी घाट से हुआ। यात्रा का स्वागत एवं सम्मान श्री भगवान भजन के माध्यम से किया गया। शोभा यात्रा चौक, बाजार, मंडी, रामदास सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए गोविंद नगर में सम्पन्न हुई।इसी क्रम में श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा डीग़ गेट स्थित कुंज बिहारी मंदिर पर श्रद्धालुओं एवं शोभा यात्राआयोजकों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। स्थानीय नागरिकों की बढ़-चढ़कर भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी भव्य एवं यादगार बना दिया।
इस अवसर पर समिति के संस्थापक श्याम शर्मा ने बड़ा संबोधन दिया। साथ ही संजय पिपरोनिया, अर्जुन पंडित, आलोक तिवारी,आशीष शर्मा, सर्वेश चतुर्वेदी, नरेंद्र गोला, दाऊ दयाल शर्मा, हरि किशन गोला, नरेंद्र कुमार गोला, विजय शर्मा, संजय हरियाणा, पूर्व पार्षद दीपक गोला, अलकित गोला, योगेश गोला, अजय माहौर, जितेन्द्र सैनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ