गांव आझई खुर्द में महिलाओं को किया जागरुक
संवाददाता आलोक तिवारी
थाना जैंत के गांव आझई खुर्द में
मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओं की मजबूती पर बल दिया। निरीक्षक अपराध राम जनम सिंह ने बताया कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत गांव देहात में कार्यक्रमों का आयोजन कर महिला सशक्तीकरण पर बल दिया जा रहा है। जिसके परिणाम भी सकरात्मक आ रहे है। महिलाएं समाज में निडर होकर तरक्की की राह पर आगे बढ रही हैं। परिवारों में सुधार हो रहे हैं। गांव देहात भी विकसित हो रहा है। नई सोच से बेटियां, महिलाएं सुरक्षित महशूस करते अपने मुकाम को हांसिल कर रही हैं।
एसआई प्रिया शिवाच ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, प्रताडना से मुक्ति पाने का यह मिशन मील का पत्थर साबित हो रहा है। सरकार के इस मिशन की प्रशंसा हो रही है।
महिलाओं व बालिकाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम एवं मिशन नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के दृष्टिगत महिला सुरक्षा हेतु महत्वपूर्ण जानकारियां, विभिन्न हेल्पलाइन के नंबरों, महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वायड, बाल श्रम उन्मूलन, शक्ति दीदी, यूपी-112, वूमेन पावर लाइन-1090 व आत्मरक्षा संबंधी टिप्स एवं कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन,
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण मिशन, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देकर
प्रतिभागियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम आंबेडकर पार्क के पास आयोजित हुआ। जिसमें 150 से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से नरेश, मानवेन्द्र सिंह, शिवचरन, नानक्, हुकमी, शिवचरन नेता, जामवती, सरोज, मुन्नी, ललिता सहित सैकडों महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम में मिशन शक्ति पूरी टीम मौजूद रही।
0 टिप्पणियाँ