Sharp Media कुशीनगर
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार कुशीनगर में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उन्होंने जनपद के समग्र विकास, प्रशासनिक कार्यप्रणाली, नागरिक सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान मंत्री/राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, सांसद सहित समस्त विधायक गण भी उपस्थित रहे।
*SIR कार्यों पर दें विशेष ध्यान— “कोई नागरिक छूटे नहीं, कोई घुसपैठिया बचे नहीं*
उप मुख्यमंत्री ने जनपद में संचालित SIR (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण) की प्रगति पर विशेष जोर देते हुए कहा कि
“पात्र कोई भी नागरिक सूची से छूटने नहीं पाए, और अपात्र/घुसपैठिये किसी भी हाल में सूची में शामिल न हों। उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान तथा नए एवं युवा मतदाताओं के पंजीकरण को तीव्र गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
साथ ही बूथ स्तर के कर्मचारी गण से सम्मानजनक व्यवहार किए जाने एवं समस्याओं के गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिये
उन्होंने सभी जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि कोई BLO या बूथ स्तरीय अधिकारी/ कर्मचारी किसी समस्या के समाधान या मार्गदर्शन के लिए आता है, तो उनसे सम्मानजनक व्यवहार करते हुए उनकी समस्या का तत्काल समाधान किया जाए।
उन्होंने कहा कि प्रशासनिक संवेदनशीलता ही सुशासन का आधार है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाएं बिना किसी देरी के लाभार्थियों तक पहुंचे। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री- केंद्रित एवं मुख्यमंत्री योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और सभी पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
*कुशीनगर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए तैयार करने के निर्देश*
बैठक में उन्होंने कुशीनगर एयरपोर्ट को लेकर गंभीरता व्यक्त करते हुए कहा कि रात्रिकालीन विमान लैंडिंग की सभी व्यवस्थाएं शीघ्र पूर्ण कराई जाएं। अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने से कुशीनगर में पर्यटन को नई ऊंचाई मिलेगी।
*किसानों की समस्याओं से लेकर जलापूर्ति तक— हर मुद्दे पर हुई विस्तृत चर्चा*
उन्होंने प्रमुख बिंदुओं पर विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया कि
किसान सम्मान निधि से जुड़े लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण किया जाए। मुख्यमंत्री आवास योजना की प्रगति व लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। साथ ही, गौड़ समाज के प्रमाणपत्रों के शीघ्र निर्गमन, ग्राम पंचायतों में नियमित चौपाल आयोजन, जनपद की कानून-व्यवस्था को और मजबूत प्रदान करना, लखपति दीदियों की संख्या बढ़ाने और SHG समूह गठन में तेजी लाने, जलापूर्ति में आ रही तकनीकी समस्याओं का समाधान करने पाइपलाइन बिछाने में खोदे गए गड्ढों की मरम्मत करने,
“हर घर जल नल योजना” को गति देने तथा अवैध कब्जों पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि तालाब, पोखरे, खलिहान और बंजर भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायत मिलते ही बिना देरी के प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने जिले के विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट दिया।उन्होंने बैठक के दौरान बताया कि रात्रिकालीन विमान लैंडिंग हेतु सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कर शासन को भेज दी गई हैं।
इसके साथ ही उन्होंने जनपद में चल रहे प्रमुख विकास कार्यों, निर्माण परियोजनाओं और SIR से संबंधित गतिविधियों की अद्यतन स्थिति से उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे, राज्य सभा सांसद आर0पी0एन0 सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, कसया विधायक पी0एन0 पाठक, खड्डा विवेकानंद पाण्डेय, पडरौना मनीष जायसवाल, फाजिलनगर सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, हाटा मोहन वर्मा, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री तथा उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के सदस्य फुलबदन कुशवाहा के साथ अन्य जनप्रतिनिधि गण व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित रहे।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*
0 टिप्पणियाँ