संयुक्त राष्ट्र ने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ केस किया दर्ज

भारत में मानवाधिकार उल्लंघन पर काम करने वाले संगठन डीके फाउंडेशन फॉर फ्रीडम एंड जस्टिस ने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ केस दर्ज कराया।

संयुक्त राष्ट्र ने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए संगठन को केस की कॉपी उपलब्ध कराई,

डीके फाउंडेशन फॉर फ्रीडम एंड जस्टिस ने डोनाल्ड ट्रंप पर गंभीर आरोप लगाए

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार नहीं किया गया, बल्कि उनका अपहरण किया गया। अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, किसी दूसरे देश की सीमा में घुसकर उसके मौजूदा राष्ट्रपति को गिरफ्तार करना "राष्ट्रीय संप्रभुता" का उल्लंघन है।

 इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) ने मादुरो के खिलाफ जांच शुरू की थी, लेकिन उसने उनके लिए अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट जारी नहीं किया था। यह एक संप्रभु राष्ट्र के खिलाफ हमला और अपहरण का काम है। संयुक्त राष्ट्र की अनुमति के बिना किसी राष्ट्राध्यक्ष का अपहरण करना गैर-कानूनी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ