शाहजहांपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक युवक की मौत के बाद हंगामा खड़ा हो गया परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है
मामला शाहजहांपुर का है। सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के बेहटी गांव निवासी 35 वर्षीय अकरस सड़क हादसे में घायल हुआ था डीसीएम की टक्कर के बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया
परिजनों का आरोप है कि हालत बिगड़ने पर एक नर्स ने गलत दवा दे दी जिसके तुरंत बाद अकरस की मौत हो गई विरोध करने पर स्टाफ के रवैये को लेकर भी सवाल उठाए गए
अकरस भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार चलाता था पत्नी और दो छोटे बच्चों का सहारा अब छिन गया है
घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
वहीं अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है और कहा है कि इलाज तय प्रोटोकॉल के तहत हुआ, लेकिन चोटें गंभीर थीं
अब सबकी निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पर टिकी है क्या ये लापरवाही थी या हादसे की गंभीर चोटें ही बनीं मौत की वजह
शाहजहांपुर से मुफीद खान
0 टिप्पणियाँ