रामपुर जिले में वकील की हत्या को लेकर पनपा आक्रोश हुआ विरोध प्रदर्शन



उत्पीड़न को लेकर वकीलों ने न्यायिक कामकाज का किया बहिष्कार

उत्पीड़न को लेकर लालगंज प्रतापगढ़ में विरोध प्रदर्शन करते अधिवक्ता

लालगंज, प्रतापगढ़। रामपुर जिले में साथी की गोली मारकर हत्या तथा स्थानीय तहसील के वकील पर जानलेवा फायरिंग एवं रानीगंज तहसील में एसडीएम के तबादले की मांग को लेकर गुरूवार को यहां वकीलों का पारा गर्म दिखा। नाराज वकीलों ने तहसील तथा दीवानी अदालतों में कामकाज का बहिष्कार किया।



वकीलों ने संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी महेश तथा रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल की संयुक्त अगुवाई में परिसर से लेकर नेशनल हाइवे पर जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने तहसील के मुख्य गेट पर सभा कर रामपुर में अधिवक्ता फारूख अहमद की जघन्य हत्या को असहनीय बताया।वहीं लालगंज के जैनपुर निवासी अधिवक्ता आलोक शुक्ला पर बुधवार को जानलेवा फायरिंग को लेकर भी आक्रोश प्रकट किया।अधिवक्ताओं ने रानीगंज तहसील में एसडीएम की कार्यशैली से विरोध प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं की मांगों को लेकर भी सुर में सुर मिलाया।आम सभा को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि प्रदेश भर में अधिवक्ताओं पर रोज जानलेवा हमले हो रहे हैं। रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि रामपुर की घटना के बाद वकीलों का यह आंदोलन अब प्रदेशव्यापी होगा। सभा का संयोजन उपाध्यक्ष आशीष तिवारी एवं संचालन महामंत्री हरिश्चंद्र पाण्डेय ने किया। इधर दीवानी न्यायालय में एकजुट हुए वकीलों ने इन घटनाओं के विरोध में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अम्बुज कुमार पाण्डेय की अगुवाई में न्यायिक कामकाज से विरत रहने का प्रस्ताव पारित किया।आमसभा को पूर्व अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र,विपिन शुक्ल,संतोष पाण्डेय,दिनेश सिंह, प्रवीण यादव,लाल स्नेहांश प्रताप सिंह,संजय सिंह ने भी संबोधित करते हुए वकीलों के उत्पीड़न को लेकर प्रशासन की लापरवाही पर आक्रोश जताया। इस मौके पर केके शुक्ला,सिंटू मिश्र,नीरज सिंह,शैलेन्द्र मिश्र,राहुल त्रिपाठी, शैलेन्द्र शुक्ला,पण्डित दुबे, सूर्यकांत निराला,मस्तराम पाल,आशुतोष शुक्ला, मनोज शुक्ला, दीपक पाण्डेय, मो0 ईसा,मनीष क्रांतिकारी, रामकुमार पाण्डेय,प्रभात श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ