शाहजहांपुर शहर की स्वयंसेवी संस्था गुरुकुल सेवा ट्रस्ट मोहल्ला बिजली पुरा के छात्र-छात्राओं ने अपने पसंदीदा अभिनेता राजपाल यादव के लिए अनोखी पहल की है। चेक बाउंस मामले में सजा काट रहे अभिनेता की मदद के लिए बच्चों ने अपनी पॉकेट मनी एक गुल्लक में जमा कर बंडा स्थित उनके गांव कुंडरा भेज दी।
बच्चों ने संदेश में लिखा राजपाल भैया, आप चिंता न करें हम सब आपके साथ हैं इस गुल्लक को फोड़कर अपना कर्ज चुका दीजिएगा
संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी कुमार सागर ने कहा कि यह छोटी उम्र में बड़ी सोच का उदाहरण है संस्था के सभी बच्चों व पदाधिकारियों ने उनके शीघ्र घर वापसी की कामना की है
संवाददाता मुफीद खान शाहजहांपुर
0 टिप्पणियाँ