शाहजहांपुर। बंदी राहुल गुप्ता (पिता– सुनील गुप्ता) को जिला कारागार पीलीभीत में निरुद्ध किए जाने के बाद उसकी बहन राजलक्ष्मी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उसे पुनः जिला कारागार शाहजहांपुर में स्थानांतरित किए जाने की मांग की है।
पत्र में उल्लेख किया गया है कि राहुल गुप्ता 8 अगस्त 2022 से जिला कारागार शाहजहांपुर में निरुद्ध था। वर्तमान में उसके पीलीभीत स्थानांतरण से परिवार को मुलाकात में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
राजलक्ष्मी ने बताया कि शाहजहांपुर से दूसरे जिले पीलीभीत जाकर मुलाकात करना उनके लिए बेहद मुश्किल है। वहीं राहुल गुप्ता का इलाज केजीएमयू सेंटर, लखनऊ से भी चलता रहा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि मानवीय आधार पर राहुल गुप्ता को पुनः जिला कारागार शाहजहांपुर में शिफ्ट किया जाए, ताकि परिवार को राहत मिल सके।
0 टिप्पणियाँ