झाँसी में ट्रैफिक पुलिस पर गंभीर आरोप! BJP जिलाध्यक्ष का SSP को पत्र—“जबरन रोककर हो रहा उत्पीड़न”

झाँसी में ट्रैफिक पुलिस पर गंभीर आरोप! BJP जिलाध्यक्ष का SSP को पत्र—“जबरन रोककर हो रहा उत्पीड़न”
चार पहिया वाहनों को रोककर परेशान करने की शिकायत, बीजेपी जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने SSP से की कार्रवाई की मांग


झाँसी! भारतीय जनता पार्टी के झाँसी जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को पत्र लिखकर ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि शहर में अन्य जनपदों से प्रवेश करने वाले चार पहिया वाहनों को रिसाला चुंगी, बस स्टैंड समेत कई प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा जबरन रोका जा रहा है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि वाहन चालकों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है और कई मामलों में ट्रैफिक कर्मी मोबाइल लेकर खड़े रहते हैं तथा पीछे से गुजर रहे वाहनों का चालान कर देते हैं। इससे आम जनता में नाराज़गी और असंतोष का माहौल बन रहा है।

सुधीर सिंह ने SSP से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने की आवश्यकता भी बताई।

इस पर SSP कार्यालय की ओर से सुधार का आश्वासन दिया गया है और कहा गया है कि यदि कहीं गलत हो रहा है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट राशिद पठान 
6394131221

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ