सदर बाजार में उबाल: काली पट्टी बांधकर उतरे व्यापारी, स्मार्ट मीटर को बताया ‘डेटा चोरी का षड्यंत्र’
झांसी! सदर बाजार में बिजली के स्मार्ट मीटरों के खिलाफ व्यापारियों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया। सदर व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर जोरदार प्रदर्शन किया और स्मार्ट मीटरों को हटाने की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य भी मौजूद रहे। उन्होंने स्मार्ट मीटरों को ‘डेटा चोरी का षड्यंत्र’ बताते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह योजना आम जनता और व्यापारियों के हित में नहीं है।
व्यापारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि स्मार्ट मीटर नहीं हटाए गए, तो आने वाले दिनों में पूरा सदर बाजार बंद कर दिया जाएगा। प्रदर्शन के चलते क्षेत्र में हलचल रही और प्रशासन की नजरें भी इस पर बनी रहीं।
रिपोर्ट राशिद पठान
6394131221
0 टिप्पणियाँ