मां काली मेला महोत्सव में तनाव का माहौल बन गया

मां काली मेला महोत्सव में तनाव का माहौल बन गया

मेला कमेटी के सदस्यों के साथ अभद्रता और गाली-गलौज भी की गई
झाँसी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां धार्मिक आयोजन के दौरान जमकर हंगामा हुआ है। मामला थाना टोडी फतेहपुर क्षेत्र का है, जहां मां काली मेला महोत्सव में तनाव का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि मां काली मेला महोत्सव के दौरान निकल रही कलश यात्रा को कुछ लोगों द्वारा जय भीम के नारों के साथ रोक दिया गया। आरोप है कि इस दौरान झूला संचालकों के साथ मारपीट की गई और मेला कमेटी के सदस्यों के साथ अभद्रता और गाली-गलौज भी की गई।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उनके साथ न सिर्फ मारपीट की गई बल्कि धार्मिक यात्रा में भी बाधा डालने की कोशिश की गई। न्याय की मांग को लेकर आज पीड़ित झाँसी एसएसपी कार्यालय पहुंचे और कार्रवाई की गुहार लगाई।
"हम लोग शांतिपूर्वक यात्रा निकाल रहे थे, तभी कुछ लोगों ने आकर रोक दिया और मारपीट शुरू कर दी। हम न्याय चाहते हैं।"
अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और क्या पीड़ितों को न्याय मिल पाता है या नहीं।
फिलहाल मामला पुलिस के संज्ञान में है और जांच की बात कही जा रही है। इस खबर पर हम लगातार नजर बनाए हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ