सड़क हादसे में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत, पांच घायल

सड़क हादसे में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत, पांच घायल
 गरौठा मऊरानीपुर मार्ग खेरी स्टैंड दुगेलिया के पास सोमवार को दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान कपिल, निखिल और ओमप्रकाश निवासी ग्राम हैबतपुरा के रूप में हुई है, जबकि दूसरे घायल व्यक्तियों को लहचूरा थाना क्षेत्र के सिजारी गांव का बताया जा रहा है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 जैसे ही मारकुआ चौकी प्रभारी को इसकी सूचना मिली तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गरौठा भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ