आस्था शुक्ला पुत्री बबलू ग्राम कठवा ने गरीबी को मात देकर 85%अंक लाकर कालेज मे ही नहीं क्षेत्र के प्रतिष्ठित गांधी विद्यालय इंटर कालेज की प्रवेश परीक्षा मे सर्वाधिक अंक लाकर टाप किया। गांधी विद्यालय के प्रिंसिपल डॉक्टर के के शुक्ला ने कोर्स की किताबें उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
सिधौली के अधिवक्ता एवं व्यवसायियों ने दिल खोलकर मालाअर्पण,समय के लिए घड़ी, शिक्षा के लिए पेन और पढ़ाई मे सहयोगार्थ धन की वर्षा करते हुए होनहार बेटी से आइएएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने की अपेक्षा की।
सम्मान समारोह आयोजक प्रदीप शुक्ल एडवोकेट,रामप्रसाद चौधरी,बार एशोसियेशन सिधौली के पूर्व अध्यक्ष रामेंद्र अवस्थी,महामंत्री नीलकमल मिश्र,महेश भारती,वरिष्ठ अधिवक्ता देवेश पांडेय तथा व्यवसायी एवं अधिवक्ता बिनोद रस्तोगी आदि लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ