*जेल से बाहर आते ही फिर फंसे आशीष उपाध्याय, पहले से तैयार खड़ी पुलिस ने दूसरे मामले में दबोचा*
झांसी! 100 करोड़ रुपये के चर्चित सट्टा मामले में आरोपी भाजपा नेता आशीष उपाध्याय को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, लेकिन जेल गेट से बाहर निकलते ही उनकी खुशियां ज्यादा देर टिक नहीं सकीं पहले से तैनात पुलिस टीम ने दूसरे मामले में उन्हें दोबारा गिरफ्तार कर लिया
बताया जा रहा है कि पुलिस को दूसरे केस में जैसे ही वह जेल से बाहर आए, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया। इस घटनाक्रम के बाद जेल गेट के बाहर मौजूद समर्थकों और लोगों में हलचल मच गई
आशीष उपाध्याय का नाम करोड़ों रुपये के सट्टा कारोबार मामले में सामने आया था, जिसके बाद से मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अब दोबारा गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं
रिपोर्ट राशिद पठान
6394131221
0 टिप्पणियाँ