पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, गोमती नगर ने एक बार फिर सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार परिणाम देकर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता साबित की है। विद्यालय के अधिकांश छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय और अभिभावकों का नाम रोशन किया।
मानविकी संकाय की *दिव्या सिंह* ने *95%* अंकों के साथ न केवल विद्यालय में टॉप किया बल्कि मानविकी संकाय में नया मानदंड स्थापित किया। दिव्या ने बातचीत में कहा कि वह सिविल सेवा परीक्षा पास कर देश की सेवा करना चाहती हैं।
विज्ञान संकाय से *हर्षिता राणा* ने *94.20%* और *सौम्या श्रीवास्तव* ने *93.60%* अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं *आदित्य यादव* ने *92.40%* अंकों के साथ बालक वर्ग में सर्वोच्च स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य *श्री संजीव अग्रवाल* ने सभी सफल छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी।
0 टिप्पणियाँ