झांसी को जाम से मिलेगी राहत! डीएम ने 14 मई तक सड़क सुधार के दिए सख्त निर्देश

झांसी को जाम से मिलेगी राहत! डीएम ने 14 मई तक सड़क सुधार के दिए सख्त निर्देश
*अतिक्रमण हटेगा, ट्रैफिक सुधरेगा डीएम की बैठक में बड़े फैसले, एजेंसियों को अल्टीमेटम*

झांसी, 05 मई। शहर में बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर जिलाधिकारी गौरांग राठी ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित विभागों को तय समय सीमा में सुधार कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में एनएचएआई, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग को 10 से 14 मई तक विभिन्न प्रमुख सड़कों को दुरुस्त कर आवागमन सुगम बनाने का अल्टीमेटम दिया गया
बैठक में मेडिकल बाईपास, रक्सा बाईपास और प्रमुख चौराहों पर खराब सड़कों, संकरे मार्ग और अतिक्रमण को जाम का मुख्य कारण बताया गया। डीएम ने स्पष्ट कहा कि शहरवासियों को जाम से राहत दिलाना प्राथमिकता है और इसके लिए अतिक्रमण हटाने व पार्किंग व्यवस्था सुधारने पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि तय समय में कार्य पूरा कर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाया जाए।

रिपोर्ट राशिद पठान 
6394131221

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ