झांसी में आवारा कुत्तों का आतंक, 2 साल के मासूम पर हमला

*झांसी में आवारा कुत्तों का आतंक, 2 साल के मासूम पर हमला* 
 *घर के बाहर खेल रहे बच्चे को नोचा, CCTV में कैद हुई दिल दहला देने वाली घटना* 

झांसी। बरुआसागर थाना क्षेत्र के मोहल्ला नईबस्ती में आवारा कुत्तों के आतंक का मामला सामने आया है। घर के बाहर खेल रहे 2 साल के मासूम बच्चे पर अचानक आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया
बताया जा रहा है कि बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक कई आवारा कुत्ते उसकी ओर दौड़ पड़े और उस पर झपट पड़े। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे कुत्तों से बचाया। परिजन घायल बच्चे को तुरंत बरुआसागर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया
घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आने के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका बरुआसागर प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने और इलाके में अभियान चलाने की मांग की है
मोहल्लेवासियों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ