*प्रदेश फिर पहुंचा लालटेन युग में जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन*
झांसी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व सचिव डॉ. सुधांशु त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज शनिवार को जिले की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त बिजली कटौती, पेयजल संकट, जाम की समस्या, आवारा पशुओं के आतंक एवं स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति सहित अनेक जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई
इस अवसर पर डॉ. सुधांशु त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रही बिजली कटौती ने आम जनता का जीवन प्रभावित कर दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की स्थिति एक बार फिर “लालटेन युग” जैसी दिखाई देने लगी है। गांवों और शहरों में लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है, वहीं पेयजल संकट भी गंभीर होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल साबित हो रही है, जिससे आम नागरिक परेशान और बेहाल हैं
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप हाथ से चलने वाले पंखे एवं लालटेन लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि यह प्रतीकात्मक प्रदर्शन प्रदेश की बिगड़ती बिजली व्यवस्था और जनता की परेशानियों को दर्शाता है।
0 टिप्पणियाँ