झाँसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 बाइक चोरी का खुलासा 3 शातिर चोर गिरफ्तार

*झाँसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 बाइक चोरी का खुलासा 3 शातिर चोर गिरफ्तार* 
 *गरौठा थाना पुलिस का ऑपरेशन सफल, चोरी की मोटरसाइकिलों समेत गिरोह दबोचा* 

झाँसी! जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गरौठा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 7 मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई कुल 7 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं
यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह, पुलिस महानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र श्री आकाश कुलहरि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी श्री बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में की गई
पुलिस के अनुसार, दिनांक 05 मई 2026 को प्रातः वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना गरौठा पुलिस ने तीन अभियुक्तों—विवेक सिंह, सूर्यसेन उर्फ पहलवान और विकेश—को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी की गई मोटरसाइकिलें बरामद हुईं
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 21 मार्च 2026 को कस्बा गरौठा स्थित जायसवाल विवाह घर से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी, जिसके संबंध में थाना गरौठा में मुकदमा दर्ज था
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और आम जनता ने राहत की सांस ली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ