मऊरानीपुर गल्ला मंडी में सनसनी: मंदिर परिसर में युवक का शव मिलने से हड़कंप

मऊरानीपुर गल्ला मंडी में सनसनी: मंदिर परिसर में युवक का शव मिलने से हड़कंप

दो दिन से पड़ा था शव, शंकर मंदिर में युवक की मौत से फैली दहशत, जांच में जुटी पुलिस
झांसी! मऊरानीपुर गल्ला मंडी स्थित शंकर जी के मंदिर परिसर में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक का शव पिछले दो दिनों से वहीं पड़ा हुआ था, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और युवक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं
फिलहाल, पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ