शिक्षा से ही बेटियां बनेंगी आत्मनिर्भर:पीएन पाठक

कुशीनगर विधायक ने शिविर कार्यालय पर 28 छात्राओं में किया साइकिल वितरित

 *कुशीनगर* 
 गुरुवार को कसया नगर में राम जानकी मठ स्थित शिविर कार्यालय पर कुशीनगर विधायक पी.एन पाठक ने अनुसूचित जनजाति यूनिफार्म एवं साइकिल वितरण योजना के तहत 28 छात्राओं को साइकिल वितरित किया। कार्यक्रम में कुशीनगर विधायक ने छात्राओं को साइकिल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
 इस अवसर पर पीएन पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों की शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार से लेकर केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं।छात्राओं के उत्थान और उनको समाज सशक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। इस कार्यक्रम में साइकिल मिलने से जरूरतमंद छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और उनकी पढ़ाई बाधित नहीं होगी। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस साइकिल बितरण कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों गणमान्य लोग और पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ