प्रतापगढ़ जिले के संत एंथोनी इंटर कॉलेज के प्रांगण में मनाया गया मदर्स डे


Uploaded Image

 मदर्स डे के पूर्व सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज में मदर्स डे का प्रोग्राम आयोजित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत के पूर्व नन्हे मुन्ने बच्चों की माताओं तथा अभिभावक गण का सम्मान विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर प्रेम प्रकाश लकड़ा जी एवं शिक्षक  शिक्षिकाओं तथा कॉलेज के बच्चों के द्वारा बैंड बाजे के साथ तिलक लगाकर स्वागत किया गया कार्यक्रम की शुरुआत  विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर प्रेम प्रकाश लकड़ा जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
Uploaded Image

इस कार्यक्रम के अवसर पर सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया सांस्कृतिक प्रोग्राम के बाद नन्हे मुन्ने बच्चों की माताओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर प्रेम प्रकाश लकड़ा जी ने सभी माताओं को उपहार देकर सम्मानित किया साथ ही कार्यक्रम में भाग लेने वाले नन्हे मुन्ने बच्चों को भी पुरस्कृत किया इसके साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर प्रेम प्रकाश लकड़ा जी ने कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा
Uploaded Image

कि मां प्रेम, ममता और आशीर्वाद का प्रतीक है जो जीवन में प्रेरणा शक्ति और सही राह दिखाता है यह अनमोल सीख ,निस्वार्थ स्नेह और आशीर्वाद के रूप में हो सकता है जो मन की शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों की माताएं तथा विद्यालय के शिक्षक  ,शिक्षिकाएं तथा विद्यालय के अन्य स्टाफ मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ