झांसी बस स्टैंड में अतिक्रमण से यात्रियों का बुरा हाल, छायावान और टीन शेड पर कब्जे का आरोप

झांसी बस स्टैंड में अतिक्रमण से यात्रियों का बुरा हाल, छायावान और टीन शेड पर कब्जे का आरोप
बसों की आवाजाही में बाधा, गड्ढों और अतिक्रमण से बढ़ी परेशानी; कार्रवाई की मांग तेज

झांसी के अन्र्तराज्जीय बस स्टैण्ड कानपुर रोड पर अतिक्रमण को लेकर यात्रियों और बस संचालकों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। बस स्टैंड परिसर में यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए छायावान और टीन शेड पर होटल संचालकों, ठेला एवं फड़ लगाने वालों द्वारा कब्जा किए जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में कहा गया है कि यात्रियों के बैठने और बसों के आवागमन में भारी दिक्कतें हो रही हैं
बताया गया कि दतिया मार्ग की ओर स्थित प्रथम गेट पर बने टीन शेड के नीचे गन्ना जूस, वेज बिरयानी और अन्य दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है, जिससे यात्रियों को खड़े होने तक की जगह नहीं मिल रही। वहीं होटल संचालक दुकानों के बाहर टेबल और बेंच लगाकर रास्ता घेर लेते हैं तथा हैंड ठेले चारों ओर खड़े रहने से बसों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है
इसके अलावा बस स्टैंड परिसर में टूटी नालियां, टूटे पत्थर और बड़े-बड़े गड्ढे भी दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि नगर निगम अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने और यात्रियों की सुविधाओं को बहाल करने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ