झाँसी पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, थाना कटेरा पुलिस ने वारंटी को दबोचा

*झाँसी पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, थाना कटेरा पुलिस ने वारंटी को दबोचा*
**15 साल पुराने मामले में वारंटी गिरफ्तार, कटेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

झाँसी! जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कटेरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के तहत एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह, पुलिस महानिरीक्षक झाँसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी श्री बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 15 मई 2026 को थाना कटेरा पुलिस ने मा० न्यायालय जे०एम० मऊरानीपुर से जारी वारंट के आधार पर वारंटी राजेन्द्र अहिरवार पुत्र सरिया अहिरवार, निवासी खिरक कंचनपुरा ग्राम पठगुँवा थाना कटेरा जिला झाँसी को गिरफ्तार किया
बताया गया कि अभियुक्त के खिलाफ केस संख्या 2392/06, अपराध संख्या 12/06 धारा 427, 352 एवं 504 भादवि के तहत मामला दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ