पूंछ थाना क्षेत्र के मसूबा हाइवे ओवरब्रिज के पास खड़े ट्रक से टकराए बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई

*पूंछ थाना क्षेत्र के मसूबा हाइवे ओवरब्रिज के पास खड़े ट्रक से टकराए बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई* 
झांसी! जानकारी के अनुसार, जालौन के दैगुवां गांव निवासी ईशू 22 पुत्र दुर्गपाल अपनी बहिन शिवानी 25 के साथ मोंठ के जरहा खुर्द गांव आ रहे थे। वे जैसे पूंछ थाना क्षेत्र में मबूसा हाइवे ओवरब्रिज के पास पहुंचे। ईशू ने बाइक से नियंत्रण खो दिया। वे बाइक समेत खड़े ट्रक में पीछे से टकराकर हाइवे पर गिरकर घायल हो गए। 

आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी वेदप्रकाश पाण्डेय ने उन्हें मोंठ सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ