स्वस्थ नागरिक ही मजबूत राष्ट्र की पहचान है:डा अब्दुल कुद्दूस हाशमी

निशुल्क यूनानी चिकित्सा शिविर में 150 मरीजों की जांच ब, मुफ्त दवाओं का वितरण।
लखनऊ 16 मई स्टेट तकमीलुत्तिब कॉलेज एंड हॉस्पिटल्स की जानिब से मौलाना आज़ाद मेमोरियल अकादमी के जनरल सेक्रेट्री डॉ. अब्दुल कुद्दूस हाशमी की सरपरस्ती में मोहल्ला पटवारी, कस्बा बिजनौर, लखनऊ में निःशुल्क यूनानी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। 

कैंप इंचार्ज डॉ. सफिया लोखंडे ने कहा कि यूनानी चिकित्सा पद्धति केवल रोगों का इलाज ही नहीं करती, बल्कि संतुलित खान-पान, परहेज़ और प्राकृतिक जीवनशैली के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए भी जागरूक करती है।
डॉ. अब्दुल कुद्दूस हाशमी ने कहा कि आयुष पद्धति के अंतर्गत यूनानी चिकित्सा इंसानी मिज़ाज, रहन-सहन और प्राकृतिक उपचार पर आधारित है, जिसमें जड़ी-बूटियों और प्राकृतिक औषधियों के माध्यम से रोगों को दूर करने का प्रयास किया जाता है। 
उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मधुमेह, बीपी, जोड़ों का दर्द, एलर्जी और तनाव जैसी बीमारियाँ तेजी से बढ़ रही हैं, ऐसे में यूनानी चिकित्सा सुरक्षित और प्रभावी विकल्प बनकर सामने आ रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि आज अधिकांश लोग शरीर के रख-रखाव और परहेज़ पर ध्यान दिए बिना तुरंत आराम पाने के लिए आधुनिक इलाज की ओर भागते हैं, जिसके कारण बाद में कई दुष्प्रभाव सामने आते हैं। जबकि यूनानी चिकित्सा शरीर की प्राकृतिक प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर रोगों को जड़ से दूर करने का कार्य करती है।

शिविर में लगभग 150 मरीजों की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय सलाह दी गई तथा मुफ्त दवाओं का वितरण किया गया। कैंप के आयोजन में प्रशिक्षु  ज़ीनत जहां , मोहम्मद अदनान न शबाना इल्मी  , तंजीम अहमद , अबीरा , मोहम्मद जमशेद , व मुश्ताक अली, हाफिज अरशद, हाफिज अकमल, मोहम्मद सुहैल, जिया लाल गौतम, मोहम्मद रियाज़, शोएब आदि का विशेष सहयोग रहा।
अंत में लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और संतुलित जीवनशैली अपनाने की अपील की गई।

कुद्दूस हाशमी
933698443

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ