मऊरानीपुर तहसील के नवादा घाट पर अवैध बालू खनन का खेल लगातार जारी है।

मऊरानीपुर तहसील के नवादा घाट पर अवैध बालू खनन का खेल लगातार जारी है। 
झांसी! ग्रामीणों का आरोप है कि घाट पर ट्रैक्टरों के माध्यम से दिन-रात अवैध तरीके से बालू का खनन किया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं अवैध खनन से जुड़े वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें ट्रैक्टरों से बालू ढोते हुए देखा जा सकता है
स्थानीय लोगों का आरोप है कि अवैध खनन से राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है और क्षेत्र के पर्यावरण पर भी बुरा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि अवैध खनन पर रोक लगाई जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ