पैसा मांगने को लेकर था विवाद,शव को जलाकर पहचान मिटाने का किया था प्रयास
झांसी बंगरा विगत दिवस थाना उल्दन अंतर्गत ग्राम पठाकरका में मिली अधजली लाश की गुत्थी पुलिस द्वारा मृतक के भतीजे प्रमोद कुमार कुशवाहा पुत्र दुर्गा प्रसाद कुशवाहा निवासी बगरा को हिरासत में लेकर की गई पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने बरुआसागर हत्या मामले में मुकदमे की पैरवी को लेकर पैसों की विवाद में अपनी चाची की हत्या कर दी।शव को जलाकर उसकी पहचान मिटाने की कोशिश की थी शुक्रवार सुबह खेतों पर निकले गांव वालों और प्रधानकी सूचना पर पुलिस ने शव बरामद किया था लेकिन चेहरा और शरीर काफी हद तक जल जाने की वजह से पहचान नहीं हो पा रही थी पुलिस को घटनास्थल से शराब की बोतल एवं नमकीन के पैकेट जला हुआ मोबाइल कपड़ों के अवशेष मिले थे करीब 10 घंटे बाद लोग गायिका के पति ने चप्पल पायल अंगूठी और कपड़ों के आधार पर शवकी पहचान अपनी पत्नी लाडकुंवरउर्फ लवली मौर्य के रूप में की थी लोकगायिका के पति मोहनलाल कुशवाहा ने बताया था कि मेरी पत्नी बुंदेली लोकगीत गायिका थीं और शादी विवाह सहित अन्य कार्यक्रमों में गीत गाती थी गुरुवार शाम हुए गेहूं खरीदने की बात कह कर घर से निकली थी लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी शुक्रवार को शव मिलने की सूचना मिलने पर परिवार के सदस्यों ने शव पहचाना था पति द्वारा थाना उल्दन में पत्नी की हत्या की सूचना दी गई थी जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी ने मामले की शीघ्र खुलासे के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया था पुलिस टीमों ने मोबाइल लोकेशन और स्थानीय सूचना की मदद से प्रमोद कुशवाहा पुत्र दुर्गा प्रसाद कुशवाहा को हिरासत में लिया गया प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 2022 में बरुआ सागर थाने में हुए एक हत्याकांड में चाची एवं भतीजा हत्या आरोपी थे उसके चल रहे मुकदमे में पैरवीको लेकर मृतका द्वारा लगातार पैसों की मांग की जा रही थी जिससे परेशान होकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।
0 टिप्पणियाँ