अग्नि को साक्षी मानकर सात जोड़े बंधे परिणय सूत्र में सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ सम्पन्न

अग्नि को साक्षी मानकर सात जोड़े बंधे परिणय सूत्र में सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ सम्पन्न 
पूंछ झांसी कस्बा पूंछ के समीपस्थ ग्राम महाराज गंज ढेरी में सामूहिक विवाह सम्मेलन में सात जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे रीति-रिवाज के साथ परिणय सूत्र में बंध गए। कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में सम्पन्न हुआ। विवाह मंडप में मौजूद परिजनों, अतिथियों और गणमान्य लोगों ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर वर-वधुओं को घरेलू उपयोग का सामान एवं उपहार भी भेंट किए गए। कार्यक्रम के आयोजक बलवान सिंह यादव ने बताया कि सामूहिक विवाह समाज में एकता, सहयोग और सादगी का संदेश देता है तथा जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता भी प्रदान करता है। पूरे समारोह के दौरान भजन, मंगल गीत और पारंपरिक रस्मों ने माहौल को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बनाए रखा। अंत में सभी नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम का समापन किया सभी कार्यक्रम गायत्री टोली के आव्हान पर सम्पन्न किए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ