भाजपा की प्रचंड जीत पर सिधौली में जश्न, आतिशबाजी व मिठाई बांटकर मनाई खुशी

सीतापुर/सिधौली। बंगाल, असम एवं पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद सिधौली कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। भाजपा जिला संयोजक सोशल मीडिया अतुल तिवारी उर्फ भैया जी के नेतृत्व में डाक बंगला चौराहे पर युवाओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

इस अवसर पर अतुल तिवारी उर्फ भैया जी ने कहा कि यह बुराई पर अच्छाई की जीत है। उन्होंने कहा कि भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं—सच्चाई एक न एक दिन सामने आती ही है और पाप का नाश होना तय होता है, जो अब हो चुका है।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा आलोक त्रिपाठी, मंडल महामंत्री उपेंद्र त्रिपाठी, पूर्व सभासद गांधीनगर उत्तरी प्रतीक सिंह,पुष्कर गुप्ता ,दिग्विजय शुक्ला झुर्री गुप्ता विशाल यादव, धर्म प्रकाश गुप्ता, आशुतोष पांडे, विशाल निगम, अमन दीक्षित, जैकी,नितिन कश्यप, सौम्या गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ